Sidebar Menu

बंगाल-त्रिपुरा में हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन

भोपाल। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा सरकार के द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत भोपाल में बोर्ड आफिस चौराहे पर प्रदर्शन किया...

भोपाल। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा सरकार के द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत भोपाल में बोर्ड आफिस चौराहे पर प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस की हत्यारी मुहिम की निंदा की गई और बंगाल तथा त्रिपुरा के वामपंथी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता व्यक्त की। इस मौक पर सीपीआई के शैलेन्द्र कुमार शैली, रुप सिंह चौहान, माकपा से संध्या शैली, पी वी रामचंद्रन, नीना शर्मा, पूषण भट्टाचार्य, पीएन वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

इसके साथ ग्वालियर में लोकतंत्र की हत्या करने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विपुल देव का पुतला जलाया गया। इन दोनों राज्यों में सरकारों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बर्बाद कर दिया है। 

Leave a Comment