Sidebar Menu

जमस महासचिव ने किया लोकजतन बेवपोर्टल का शुभारंभ

लोकजतन कार्यालय में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) की राष्ट्रीय महासचिव मरियम ढावले ने लोकजतन बेवपोर्टल का शुभारंभ किया। जमस नेत्री ने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है।

भोपाल। लोकजतन कार्यालय में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) की राष्ट्रीय महासचिव मरियम ढावले ने लोकजतन बेवपोर्टल का शुभारंभ किया।

इस मौके पर लोकजतन संपादक जसविंदर सिंह ने लोकजतन के बारे में बताते हुए कहा कि इससे उन लोगों को अपने संघर्षों को तेज करने, सटीक जानकारियां प्राप्त करने में मदद मिलेगी जो देश व दुनिया की बेहतरी का सपना देखते है। जमस नेत्री ने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है।

इस मौके पर महिला आंदोलन की नेत्री संध्या शैली, जमस राज्य अध्यक्ष नीना शर्मा, महासचिव शैला शुक्ला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता यूनियन की अध्यक्ष विद्या खंगार, सुरेन्द्र जैन, प्रदीप तिवारी, उपेन्द्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment