Sidebar Menu

नहीं रहे ‘‘मेरे पास मॉ है’’ कहने वाले शशि कपूर

भारतीय सिनेमा के रोमांटिक हीरो और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया।


मुबंई। भारतीय सिनेमा के रोमांटिक हीरो और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरूआत बाल कलाकार के रुप में की थी लेकिन 1961 में आई फिल्म धर्मपुत्र में वह हीरो के रुप में दर्शकों के बीच आए।

अभिनेता अभिताफ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा। दीवार फिल्म का उनका डॉयलॉग ‘‘मेरे पास मॉ है’’ लोगों की जुबान पर छाया रहा। 2011 में भारत सरकार की तरफ से उन्हें पद्मभूषण से भी नवाजा गया था, 2015 में उनको दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया था. इस तरह से वे अपने पिता पृथ्वीराज कपूर और बड़े भाई राजकपूर के बाद यह सम्मान पाने वाले कपूर परिवार के तीसरे सदस्य बने थे।

बॉलीवुड में उनके निधन से शोक की लहर है कई फिल्मी हस्तियों ने उनकी मौत को बड़ी क्षति बताया है।
लोकजतन की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि

 

 

Leave a Comment