Sidebar Menu

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने आयोजित की - राजनीतिक पार्टियों की अंतर्राष्ट्रीय बैठक

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सी पी सी) की केंद्रीय कमेटी ने गत 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक ‘‘विश्व की राजनीतिक पार्टियों की उच्च स्तरीय बैठक के साथ सी पी सी का संवाद’’ शीर्षक के तहत एक अंतर्राष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया। दुनिया के 120 देशों की कोई 200 राजनीतिक पार्टियों के करीब 600 प्रतिनिधियों ने इस बैठक में भाग लिया जिनमें शासक पार्टियों से लेकर विपक्षी कम्युनिस्ट पार्टियां तक शामिल थी।


सीताराम येचुरी


चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सी पी सी) की केंद्रीय कमेटी ने गत 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक ‘‘विश्व की राजनीतिक पार्टियों की उच्च स्तरीय बैठक के साथ सी पी सी का संवाद’’ शीर्षक के तहत एक अंतर्राष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया। दुनिया के 120 देशों की कोई 200 राजनीतिक पार्टियों के करीब 600 प्रतिनिधियों ने इस बैठक में भाग लिया जिनमें शासक पार्टियों से लेकर विपक्षी कम्युनिस्ट पार्टियां तक शामिल थी।


इस कार्यक्रम के आरंभ और अंत में प्लेनरी सत्र आयोजित किए गए। बीच में पांच विषयगत परिचर्चाएं आयोजित की गयी:


(1) पहली परिचर्चा ‘‘चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की 19वीं कांग्रेस में हुयी चर्चाओं पर विषयगत सम्मेलन’’ विषय पर थी, जिसमें नेताओं ने नए दौर में सी पी सी तथा दुनिया से संबंधित अपने प्रमुख निर्णयों के बारे में बताया। इसके बाद भागीदारों के साथ रूचिकर चर्चा हुयी। विभिन्न मुद्दों पर सी पी सी के रुखों को लेकर बड़ी संख्या में सवाल पूछे गए और स्पष्टीकरण मांगे गए।
(2) दूसरी परिचर्चा का विषय था: ‘‘मजबूत राजनीतिक पार्टियों का निर्माण: चुनौतियां तथा संभावनाएं।’’
(3) तीसरी परिचर्चा  का विषय था: ‘‘देशों के बेहतर विकास के प्रयास: राष्टï्रीय व्यवहार तथा राजनीतिक पार्टियों का अनुभव।’’
(4) चौथी चर्चा का विषय था: ‘‘बेल्ट एंड रोड इनीशियटिव को संयुक्त रूप से आगे बढ़ाने में राजनीतिक पार्टियों की भूमिका।’’
(5) और पांचवीं परिचर्चा का विषय था: ‘‘मानवता के लिए साझा भविष्यवाले एक समुदाय के निर्माण का संचालन: राजनीतिक पार्टियों की भूमिका और जिम्मेदारियां।’’


देशों और सरकारों के अनेक नेताओं ने इस आयोजन में भाग लिया। आरंभिक प्लेनरी सत्र को अन्य लोगों के अलावा कंबोडिया के प्रधानमंत्री तथा कंबोडियाई पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष हुन सेन, म्यांमार के संघीय गणराज्य की स्टेट काऊंसिलर आंग सान सू की, इथोपिया के उप-प्रधानमंत्री , युनाइटेड रशिया पार्टी के उप-सचिव तथा अमरीकी रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के कोषाध्यक्ष ने संबोधित किया।


भारत से सी पी आइ (एम) तथा सी पी आइ के महासचिवों को आमंत्रित किया गया था। सी पी आइ (एम) के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीताराम येचुरी ने किया। इस प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय कमेटी के सदस्य-बादल सरोज (पार्टी के मध्यप्रदेश राज्य सचिव) तथा अवधेश कुमार (पार्टी के बिहार राज्य सचिव) शामिल थे।


इस उच्च स्तरीय संवाद की सकल थीम थी: ‘‘एक सुंदर दुनिया और मानवता के साझा भविष्यवाले एक समुदाय का निर्माण करने के लिए एकजुट काम।’’ सी पी सी ने यह घोषणा की कि ऐसे एक साझा भविष्य के विभिन्न रूपों का मूल्यांकन और उन पर विचार-विमर्श जारी रहेगा। सी पी सी की राय थी कि राजनीतिक पार्टियों के अनुभव तथा उनकी आकांक्षाओं का मूल्यांकन हो।


विश्व कैसे विकसित होगा? मानवता कहां जा रही है? यह हम सबके फौरी हितों के सवाल हैं। साझा भविष्यवाले एक समुदाय और सुंदर दुनिया के निर्माण की इस विश्विक गांव में तमाम जनगणों की साझा आकांक्षा है।


‘‘राष्ट्रीय नीतियों और जनमत को तय करने के प्रमुख स्रोत के रूप में राजनीतिक पार्टियां एक सुंदर विश्व तथा साझा भविष्य वाले एक समुदाय के निर्माण पर राजनीतिक मार्गदर्शक की महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती हैं। अपने महासचिव शी जिनपिंग के साथ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी कोर रूप में सक्रिय रूप से मानवता के लिए साझा भविष्य वाले एक समुदाय के निर्माण और सहयोग तथा आपसी लाभों के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की नयी किस्म का प्रस्ताव रखती है।’’


इस संवाद में सी पी आइ (एम) प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी और चर्चाओं आदि में उसके हस्तक्षेप के बारे में आने वाले बाद में चर्चा होगी।

 

Leave a Comment