Sidebar Menu

10 सितम्बर भारत बंद : प्रदेश में भी बंद को सफल बनाये-वामपंथी दल

पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने महंगाई की मार को और तेज किया है। कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या कर रहे है। डालर की तुलना में रुपए की कीमत लगातार गिर रही है। इस चौतरफा मार के खिलाफ देशव्यापी संघर्ष के अलगे चरण के रुप में 10 सितम्बर भारत के बंद का आह्वान है।

भोपाल। 10 सितम्बर के भारत बंद को मध्यप्रदेश में भी सफल बनाने का आह्वान वामपंथी पार्टियों ने किया है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सहसचिव रुपसिंह चौहान, एसयूसीआई(सी) के सचिव प्रताप सामल, सीपीआई(एमएल) के देवेन्द्र सिंह चौहान ने प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि मोदी सरकार के चार साल में देश की जनता पर आर्थिक संकटो का पहाड़ टूटा है। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने महंगाई की मार को और तेज किया है। कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या कर रहे है। डालर की तुलना में रुपए की कीमत लगातार गिर रही है। इस चौतरफा मार के खिलाफ देशव्यापी संघर्ष के अलगे चरण के रुप में 10 सितम्बर भारत के बंद का आह्वान है।
 
वामपंथी नेताओं ने कहा कि सरकार ने स्वामीनाथन आयोग के अनुरुप किसानों को लागत का डेढ़ गुना दाम देने, कर्ज से मुक्त करने, बेरोजगारी दूर कर युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा करने की बजाय रोजगार ही खत्म किया है। सरकार किसानों को कर्ज मुक्त करने की बजाय कारपोरेट घराने के कर्ज माफ कर रही है।
 
वामपंथी नेताओं ने कहा है कि कालाधन वापस लाने की बजाय नोटबंदी कर मोदी सरकार ने कालेधन को ही सफेद कर दिया है। राफेल घोटाले से मोदी सरकार की राष्ट्रभक्ति बेनकाब हो गई है।
 
वामपंथी नेताओं ने कहा कि इन नीतियों के साथ ही प्रदेश में भी भाजपा के 15 साल के राज में व्यापमं में पूरी पीढ़ी का भविष्य बर्बाद हुआ है। भ्रष्टाचार चरम पर है। इन सब मुद्दों को भी 10 सितम्बर के अभियान में जोड़ा जाएगा।
 
वामपंथी दलों ने प्रदेश भर में अपनी इकाईयों को 10 सितम्बर के भारत बंद को सफल बनाने के आह्वान के साथ ही प्रदेश की जनता से भी बंद को सफल बनाने की अपील की है।

 

Leave a Comment