Sidebar Menu

सावित्रीबाई फुले की जयंती शिक्षा दिवस के रुप में मनाई

सावित्रीबाई फुले की जयंती शिक्षा दिवस के रुप में मनाई


भोपाल। ग्वालियर में एसएफआई, डीवायएफआई, दलित शोषण मुक्ति मंच के कार्यकर्ताओं ने महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम बदलकर सावित्रीबाई फुले के नाम पर रखने की मांग की। इस मौके पर संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कालेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

महान शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर स्टूडेंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। भोपाल के प्रवीण उन्नयन छात्रावास में हुए कार्यक्रम को एसएफआई के राज्य सचिव कुलदीप पिप्पल ने संबोधित किया।

उन्होंने सावित्रीबाई द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि छात्रों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। समाज सुधार के लिए दृढ़ संकल्प की जरूरत होती है। कार्यक्रम मेंं उपस्थित एसएफआई के राज्य कोषाध्यक्ष दीपक पासवान ने कहा कि बेहतर शिक्षा व चेतना को बढ़ाकर ही आगे बढ़ा जा सकता है।

उन्होंने छात्रों से एसएफआई को और व्यापक व मजबूत बनाते हुए छात्र एकता पर ध्यान देने की बात कही।  इसके साथ करन, सुमित अहिरवार, पवन अहिरवार, चंद्रभान ने भी अपनी बात रखी।
मंडीद्वीप में हुए कार्यक्रम में स्थानीय लायंस पार्क में एसएफआई ने सावित्रीबाई फुले की जयंती शिक्षा दिवस के रुप में बनाई। छात्रों ने सावित्रीबाई के जीवन व कार्यों को बारे में जानकारी प्राप्त की साथ ही सामाजिक बदलाव के लिए शिक्षा व संघर्ष को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया।


कैलारस में दलित शोषण मुक्ति मंच द्वारा सावित्री बाई फुले की जयंती शिक्षा दिवस के रुप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी डॉ.भगवनलाल शाक्य ने की। कार्यक्रम में मंच के संयोजक भीकम जाटव, माकपा नगर सचिव महेश प्रजापति व पार्षद ओमकार दुबे एसएफआई संयुक्त सचिव नरेश जाटव ने संबोधित करते हुए सामाजिक बदलाव की लड़ाई तेज करने की बात कहीं। जयंती कार्यक्रम एक सप्ताह तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
 

Leave a Comment