डबरा। ग्वालियर जिले की डबरा नगरपालिका में स्थानीय कर्मचारियों की मांगों को लेकर सीटू के बैनर तले रैली निकाली गई। नगरपालिका पहुंचकर रैली सभा में तब्दील हो गई।
उपस्थिति कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीटू राज्य अध्यक्ष रामविलास गोस्वामी, वरिष्ठ नेता रामगोपाल सेन, अशोक उपाध्याय ने कहा कि यहां कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने नगरपालिका अधिकारी से समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने की बात कहीं।
सीटू नेताओं ने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया जाता तो आने वाले दिनों में व्यापक आंदोलन किया जाएगा जिसमें कर्मचारी हड़ताल भी शामिल होगी। अव्यवस्था व नागरिकों को होने वाली परेशानियों से बचने के लिए जरूरत है कि नगरपालिका प्रशासन कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र पूरा करे। इस मौके पर सीएमओ को कर्मचारियों ने अपनी मांगों का उल्लेख करते हुए ज्ञापन सौंपा।
© 2017 - ictsoft.in
Leave a Comment