Sidebar Menu

शुभा-मनमोहन को 14वां सरोज स्मृति सम्मान

ग्वालियर। प्रति वर्ष 26 जुलाई को दिये जाने वाले जनकवि मुकुट बिहारी सरोज स्मृति सम्मान से इस बार प्राणवान हिंदी साहित्य की जोड़ी शुभा एवं मनमोहन की सम्मानित किया जाएगा। सरोज स्मृति न्यास ने इस आशय की घोषणा करते हुए कहा कि मनमोहन और...

ग्वालियर। प्रति वर्ष 26 जुलाई को दिये जाने वाले जनकवि मुकुट बिहारी सरोज स्मृति सम्मान से इस बार प्राणवान हिंदी साहित्य की जोड़ी शुभा एवं मनमोहन की सम्मानित किया जाएगा।

सरोज स्मृति न्यास ने इस आशय की घोषणा करते हुए कहा कि मनमोहन और शुभा इस दौर के सबसे समर्थ और सार्थक कवि, विचारक, सांस्कृतिक-सामाजिक कार्यकर्ता दंपत्ति है। उनका जीवन निजी व सार्वजनिक जीवन की फांक को मिटाने का भी दुर्लभ उदाहरण है।

26 जुलाई की शाम ग्वालियर में होने वाले इस आयोजन की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार के.बी.एल पांडेय (दतिया) करेंगे। रचना पाठ शुभा, मनमोहन के अलावा, राम सेंगर (कटनी), महेश कटारे सुगम (बीना) कालीचरण सिंह(बांदा) एवं घनश्याम भारती (ग्वालियर) करेंगे। 

Leave a Comment