Sidebar Menu

इंसानियत के हक में आवाज हमेशा बुलन्द रहेगी

राजस्थान के राजसमन्द में एक मजदूर की केवल मुसलमान होने के कारण बर्बर तरीके से न केवल हत्या कर दी गई


इंदौर। राजस्थान के राजसमन्द में एक मजदूर की केवल मुसलमान होने के कारण बर्बर तरीके से न केवल हत्या कर दी गई बल्कि उस पूरे वाकये का बकायदा वीडियो शूट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। आम लोगों के भीतर आपस में नफरत बोई जा रही है और इसके लिए जिम्मेदार ओछी राजनीति ऐसी ही साम्प्रदायिक हरकतों का सहारा ले रही है।

अखलाक हो या पहलू खान, जुनैद हो या अफराजुल ये सभी घृणा की राजनीति के शिकार बन रहे हैं। इसके विरोध में इंदौर में शांति एवं सद्भाव पसन्द लोगों ने शहर के मुख्य स्थल राजबाड़ा पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में सोहनलाल शिंदे, कैलाश लिम्बोदिया, प्रमोद नामदेव, नेहा दुबे, अरुण चौहान, अशोक दुबे, एस. के. मिश्रा, सी.एल.सरावत, गौरीशंकर शर्मा, शब्बीर तथा अनेक लोग शरीक हुए। सारिका श्रीवास्तव, जया मेहता, विनीत तिवारी, नेहा दुबे और मन्नु भी प्रदर्शन में पहुँचे। कॉ. पेरिन दाजी स्वास्थ्य खराब होने के कारण पहुँचने में असमर्थ थीं इसलिए प्रदर्शन स्थल से हम सीधे उनके घर गए जहाँ उन्होंने हम सब के साथ इस वहशियाना घटना के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया।

Leave a Comment